{"_id":"6a1c7995daa607e083039f9c","slug":"german-language-will-be-introduced-in-government-schools-applications-sought-from-teachers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154824-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा, शिक्षकों से मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा, शिक्षकों से मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बीईओ कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए विभाग ने पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए हैं। ये कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जर्मन एंबेसी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र स्कूलों में जर्मन भाषा पढ़ाई जा सकती है।
शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों जारी हुए निर्देशों के मुताबिक प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में भविष्य में जर्मन भाषा शिक्षा लागू करने के उद्देश्य से इच्छुक शिक्षकों का एक समूह तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजीटी इंग्लिश, टीजीटी सोशल स्टडीज और टीजीटी इंग्लिश शिक्षक इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन ईओआई फॉर्म भरना होगा। हालांकि अभी तक जिला शिक्षा विभाग के पास ये रिपोर्ट नहीं आई है कि अब तक कितने शिक्षकों ने आवेदन किया है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं की शिक्षा से जोड़ना और शिक्षकों को नई भाषा प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
-
इन शिक्षकों को मिल सकती है प्राथमिकता
यदि किसी शिक्षक के पास जर्मन या अन्य विदेशी भाषाओं से संबंधित कोई प्रमाणपत्र अथवा कोर्स है तो उसकी जानकारी भी फॉर्म में दी जा सकती है। ऐसे शिक्षकों को शिक्षा विभाग प्राथमिकता दे सकता है। हालांकि विभाग ने यह भी साफ किया है कि केवल ईओआई जमा करने से चयन की गारंटी नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से किए गए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
-
शिक्षा विभाग निदेशालय ने ऑनलाइन ही आवेदन मांगे थे अभी जिला मुख्यालय पर इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। जर्मन भाषा की शुरुआत से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकेंगे।
-अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

Trending Videos