फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR against four people for cheating of Rs 48 lakh

Fatehabad News: 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 11 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR against four people for cheating of Rs 48 lakh
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ममता रानी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पति विकेश कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

ममता रानी के अनुसार फतेहाबाद निवासी अशोक कालड़ा, उसकी पत्नी संतोष कालड़ा, पुत्र सहज उर्फ काला और पुत्री तरुणा ग्रोवर उनके रिश्तेदार हैं। अशोक कालड़ा और सहज ने खुद को जीवन बीमा एजेंट बताकर परिवार को पॉलिसी में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

परिवार ने कई पॉलिसियां खरीदीं और प्रीमियम के नाम पर चेक व नकदी के माध्यम से कुल 48 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने यह राशि बीमा कंपनी में एफडी के रूप में निवेश करने और ब्याज देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने रकम कंपनी में जमा कराने के बजाय अपनी निजी फर्मों के खातों में डाल ली। वर्ष 2021 के बाद उन्होंने परिवार से संपर्क तोड़ दिया। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
ममता रानी ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना से उनके पति विकेश कुमार टूट गए और 16 मार्च 2026 को उनकी मौत हो गई। मृत्यु से पहले विकेश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए आरोपियों की मानसिक प्रताड़ना और धोखाधड़ी को जिम्मेदार बताया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. मधुर बजाज ने 6 अगस्त 2026 को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। शहर थाना पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed