{"_id":"6a7b61042be754fa3f00041e","slug":"van-mitras-will-receive-incentives-for-planting-trees-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-159114-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पौधरोपण करने पर वन मित्रों को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पौधरोपण करने पर वन मित्रों को मिलेगा प्रोत्साहन
Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
भोडियाखेड़ा रोड के किनारे पौणधरोपण करते वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में हरियाली बढ़ाने और लोगों को पौधरोपण से जोड़ने के लिए वन विभाग बीपीएल परिवारों के पात्र नागरिकों को वन मित्र योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देगा। इसके लिए जल्द ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। पंजीकृत वन मित्र गैर-वन विभागीय, निजी और पंचायती भूमि पर पौधरोपण कर सकेंगे।
योजना के तहत पात्र नागरिक न्यूनतम 10 और अधिकतम 1000 पौधे लगा सकेंगे। पौधरोपण के बाद इनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी वन मित्र की होगी। प्रत्येक पौधा लगाने पर 50 रुपये और एक वर्ष तक नियमित देखभाल करने पर 10 रुपये प्रति पौधा प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बीपीएल परिवारों के पात्र नागरिक कर सकेंगे आवेदन
पोर्टल खुलने के बाद बीपीएल परिवारों के पात्र नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित भूमि और अन्य आवश्यक विवरणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
तीन वर्षों में करीब नौ लाख रुपये बांटे
वन विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में योजना के तहत जिले में करीब नौ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना से जोड़कर पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।
वन मित्र योजना के तहत नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल्द ही आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण से जोड़कर जिले में हरियाली बढ़ाना और पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
– राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद