{"_id":"6a7bf5b8b2b7bd376a00aeee","slug":"video-protest-by-municipal-council-employees-continues-in-tohana-fatehabad-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को छठे दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर्मचारी नेता सुरेश ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
नगर परिषद कार्यालय के में जमा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेता सुरेश ने कहा कि आम जनता का ध्यान रखते हुए महामारी के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं लेकिन सरकार हमें गरीबी में जीने को मजबूर कर रही है। सरकार ने जो हमारा हक बनता है, वह नहीं दे रही। सरकार भेदभाव की नीति कर रही है, इसे बंद करो।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने और नियमितीकरण की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।