{"_id":"6a7c11933f04672cfc0d630e","slug":"video-fatehabad-dc-inspects-civil-hospital-issues-instructions-to-streamline-arrangements-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डीसी ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद डीसी ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने आज नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि अस्पताल में चल रहे रिनोवेशन (नवीनीकरण) कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गाइनी वार्ड और लैब का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले 15 दिनों में पूरा करने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा गया है, जिस पर काम जारी है।
अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि चालू अस्पताल में रिनोवेशन का काम होने से पूरी जगह एकदम से खाली नहीं मिल पाती, इसलिए थोड़ा समय लगता है। हालांकि, इसे पूरी प्लानिंग के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
अस्पताल की व्यवस्थाओं और कमियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि स्टाफ अपना काम ठीक ढंग से कर रहा है। वेटिंग एरिया में रिनोवेशन के कारण जो अतिरिक्त सामान पड़ा है, उसे तुरंत हटवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने की उचित व्यवस्था हो सके। इसके अलावा वार्डों में शीशों के कारण बन रही उमस की समस्या के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, अस्पतालों से आम जनता को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, यही जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।