{"_id":"69ea62aa535df0da5c04ff78","slug":"gangster-involved-in-gang-war-arrested-in-bhuna-with-illegal-pistol-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-152572-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में गैंगवार से जुड़ा बदमाश अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में गैंगवार से जुड़ा बदमाश अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूना। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने गैंगवार से जुड़े बदमाश वार्ड 9 निवासी सुशील उर्फ शीलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी भांभू गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें चार अभी अदालत में विचाराधीन हैं। सीआईए टीम सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ढाका के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड पर गश्त के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सीआईए ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भूना थाना पुलिस सौंप दिया है। जहां सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह उससे पूछताछ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी शराब कारोबारी राजकुमार उर्फ राजा पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर चुका है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X