{"_id":"69ea6b25f4b18b21e008c9d9","slug":"kavita-became-the-winner-of-the-recipe-competition-by-making-gram-bakali-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-152528-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चने की बाकली बना कविता बनीं रेसिपी प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चने की बाकली बना कविता बनीं रेसिपी प्रतियोगिता की विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पोषण सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिलाओं की जानकारी देतीं सुपरवाइजर करमजीत कौर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वीरवार को गांव बलियावाला में पोषण पखवाड़ा के समापन पर पोषण मेला और ब्लॉकस्तरीय रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चने की बाकली बना कविता प्रथम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर करमजीत कौर ने की। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार और समाज के निर्माण के लिए हमारे दैनिक आहार में पौष्टिक तत्वों का होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने से शारीरिक और मानसिक विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने-अपने परिवारों में सुपोषण का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पोषण मेले के अंतर्गत आयोजित ब्लॉकस्तरीय रेसिपी प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने सुलभ और घरेलू सामग्री से तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार बनाए। निर्णायक मूल्यांकन के आधार पर प्रतियोगिता में कविता ने अपने स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन चने की बाकली बना प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमलता ने नमकीन दलिया बनाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। कृष्णा ने पौष्टिक पंजीरी बना तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे परिवार और समाज में पोषण तथा स्वास्थ्य के संदेश को निरंतर आगे बढ़ाएंगी। इस दौरान सुपरवाइजर रचना, पोषण कॉर्डिनेटर नैंसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, सीमा और कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
रतिया में मनाया पोषण पखवाड़ा
लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में वीरवार को पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पोषण कॉर्डिनेटर बेअंत कौर ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। समापन समारोह के अवसर पर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा बच्चों के लिए कम लागत में मौसम के अनुसार पौष्टिक आहार तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पोषण कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, किशोरियों एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X