सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers, enraged by the challan for polythene, staged a protest and blocked the roads.

Fatehabad News: पॉलिथीन के चालान काटने पर बिफरे दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers, enraged by the challan for polythene, staged a protest and blocked the roads.
चलान काटने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए व्यापारी। 
विज्ञापन
टोहाना। दुकानों में पॉलिथीन रखने पर चालान कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने वीरवार को प्रदर्शन किया और घंटाघर चौक पर जाम लगाकर प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चार प्रमुख बाजारों के दुकानदार एकजुट नजर आए। इस दौरान यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा।
Trending Videos

व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में कुछ दुकानों पर चालान काटे गए हैं जिससे छोटे कारोबारियों में रोष है। उनका मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से छोटे दुकानदारों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जिन दुकानों पर चालान हुए हैं उन्हें रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल व्यापारी नेताओं ने कहा कि समस्या की जड़ पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं। यदि इन इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें बंद किया जाए तो बाजार में पॉलिथीन की उपलब्धता स्वतः कम हो जाएगी। छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा।
व्यापारी नेता रामकुमार सैनी ने कहा कि प्रशासन को बड़े स्तर पर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकानों को सील करने जैसे कदम उठाए गए तो व्यापारी वर्ग शहर बंद करने पर विचार कर सकता है। इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए व्यापारियों की बैठक भी होनी है।
व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष यह भी सवाल उठाया कि बाहर से आने वाली पॉलिथीन की सप्लाई को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उनका सुझाव है कि शहर की सीमाओं पर निगरानी मजबूत की जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर नियंत्रण हो सके। इस अवसर पर ललित मोहन, राजेंद्र बल्ली, अजय मोदी, सतपाल, महेंद्र, रमेश, विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed