{"_id":"69ac32d4f2ae4b76ee0b3ca8","slug":"husband-kills-his-wife-in-fatehabad-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तेजधार कुल्हाड़ी से किया हमला; चारपाई पर सो रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तेजधार कुल्हाड़ी से किया हमला; चारपाई पर सो रही थी महिला
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भूना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जांडली खुर्द गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नशे के आदी व्यक्ति ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि महिला उस समय घर में चारपाई पर सो रही थी।
इसी दौरान उसके पति ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने जब मां की हालत देखी तो शोर मचाया और अपने ताऊ बलिंदर सिंह को सूचना दी। इसके बाद बलिंदर सिंह ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर डायल 112 के इंचार्ज जिले सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपांशी सिंगला भी गांव जांडली खुर्द पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर गांव पहुंच गए।
Trending Videos

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जांडली खुर्द निवासी 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह कई वर्षों से विभिन्न प्रकार के नशों का आदी है। इसी कारण घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर के हालात ऐसे थे कि 35 वर्षीय सुदेश देवी को बच्चों के पालन-पोषण के लिए खुद दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ती थी, क्योंकि उसका पति मजदूरी से कमाई गई अधिकांश रकम नशे में खर्च कर देता था।
साल 2000 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह और सुदेश देवी की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। सुदेश का मायका हसनगढ़ गांव में बताया जा रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय स्नेहा और 9 वर्षीय जोशल शामिल हैं। दोनों बच्चे गांव के स्कूल में क्रमशः पांचवीं और चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति सुखविंदर सिंह द्वारा किए जाने की प्राथमिक सूचना मिली है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।