Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The new academic session began in Tohana, Fatehabad by planting 51 saplings and celebrating the admission festival.
{"_id":"69abe3edb4996fffa906d42b","slug":"video-the-new-academic-session-began-in-tohana-fatehabad-by-planting-51-saplings-and-celebrating-the-admission-festival-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 51 पौधे लगाकर, दाखिला उत्सव भी मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 51 पौधे लगाकर, दाखिला उत्सव भी मनाया
ठरवा राजकीय स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ की गई। स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने एक नई पहल करते हुए स्कूल परिसर में 51 पौधे लगाकर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाली पड़ी भूमि में पौधारोपण कर पहले से हरे-भरे परिसर को और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।
राजेश कुमार शिक्षा और अपने कर्तव्यों के प्रति जितने समर्पित हैं, उतने ही पर्यावरण प्रेमी भी हैं। वे अब तक अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1100 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। उनका यह जुनून प्रकृति के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल में दाखिला उत्सव भी मनाया गया। अध्यापकों ने प्रवेश काउंटर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रवृत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
संगीता बिश्नोई ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में करवाएं। उन्होंने बुनियाद और सुपर-100 जैसी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह सहित स्कूल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।