Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
OPD services at the government hospital in Jakhal, Fatehabad remained closed, patients were denied treatment.
{"_id":"69abe3d5dda1bcca21053bb2","slug":"video-opd-services-at-the-government-hospital-in-jakhal-fatehabad-remained-closed-patients-were-denied-treatment-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में सरकारी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं रही बन्द, मरीजो को नही मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में सरकारी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं रही बन्द, मरीजो को नही मिला इलाज
सीएचसी में शनिवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान मरीज इधर उधर भटकते नजर आए। बता दे कि डॉक्टरों द्वारा यह निर्णय करनाल जिले के घरौंडा में में ड्यूटी पर तैनात एक मेडिकल ऑफिसर के साथ हुई मारपीट व अवैध हिरासत में हुई घटना को लेकर आक्रोश पैदा होते हुए लिया गया है। बता दे कि बीते दिन 6 मार्च को एचसीएमएस की राज्य स्तरीय बैठक की गई थी।
जिसमे प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों से प्राप्त सुझाव ओर विचार विमर्श किया गया था। बैठक के दौरान फैंसला लिया गया कि उक्त घटना को लेकर समय पर कोई कार्यवाही न होने पर प्रदेश भर में डॉक्टरों की सेवाएं दे रहे डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त है। जिसे लेकर एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि 7 मार्च को पूरे हरियाणा में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बन्द कर इसका विरोध जताया जाए।
उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरी एसोसिएशन पीड़ित डॉक्टर के साथ खड़ी है। बैठक में कहा गया कि आगे की रणनीति का निर्णय राज्य कार्यकरणी की बैठक में लिया जाएगा। बैठक के दौरान सबसे अहम फैंसला यह लिया गया कि विरोध के दौरान इमरजेंसी, लेबर रूम व पोस्टमार्टम की सेवाएं जारी रहेगी।
बैठक के दौरान डॉक्टरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सबंधित एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। वही शनिवार को जाखल के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए पहुँचे मरीजो ने बताया कि उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी पर्ची तक नही काटी गई। वही इस मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर कमलजीत ने कहा कि डॉक्टर के साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर राज्य कमेटी के आह्वान पर यह फैंसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि एमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बन्द कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।