Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Shrimad Bhagwat Katha was inaugurated with Kalash Yatra in Jakhal, Fatehabad, women participated enthusiastically.
{"_id":"69abd437b49f9b1a8d0c26bd","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-was-inaugurated-with-kalash-yatra-in-jakhal-fatehabad-women-participated-enthusiastically-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
श्री कृष्ण गोशाला समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा गीता भवन मंदिर जाखल से प्रारंभहोकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरती हुई अनाज मंडी स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों के साथ भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडल की प्रधान मीनू सिंगला ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
कथा में कथावाचक महंत सुश्री प्रियंका बाबा (पठानकोट) श्रद्धालुओं को प्रवचनों के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश देंगी। ये कथा 7 मार्च से 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मंडी के सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
13 मार्च को कथा के समापन अवसर पर लंगर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर अशोक बंसल, कांत जैन, हरीश बिड्डू, रवि सपड़ा, मनोज मलिक, रमेश सिंगला, ऋषभजैसा, सुरेश कारीगर, श्याम लाल, देवेंद्र गुप्ता, प्रदीप कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में मंडीवासी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।