सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Jandali Khurd, a drunken husband killed his sleeping wife by hitting her with an axe

Fatehabad News: जांडली खुर्द में नशेड़ी पति ने घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
In Jandali Khurd, a drunken husband killed his sleeping wife by hitting her with an axe
भूना।जांडली खुर्द गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
भूना। जांडली खुर्द गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें नशे के आदी सुखविंदर सिंह ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी सुदेश देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
Trending Videos




वारदात का पता बच्चों के घर लौटने पर चला। उन्होंने मां को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देखा और शोर मचाया। इसके बाद उनके ताऊ बलिंदर सिंह को सूचना दी गई जिन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। डायल 112 के इंचार्ज जिले सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला भी गांव जांडली खुर्द पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर गांव पहुंच गए।





प्राथमिक जानकारी के अनुसार जांडली खुर्द निवासी 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह कई वर्षों से नशे का आदी है। इसी कारण घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर के हालात ऐसे थे कि सुदेश देवी (35) को बच्चों के पालन-पोषण के लिए खुद ही दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ती थी। उसका पति मजदूरी से कमाई गई अधिकांश रकम नशे में खर्च कर देता था।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति सुखविंदर सिंह द्वारा किए जाने की प्राथमिक सूचना मिली है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है।



---

26 पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं



पुलिस के के अनुसार सुखविंदर सिंह और सुदेश देवी की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। सुदेश का मायका हसनगढ़ गांव में बताया जा रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय स्नेहा और 9 वर्षीय जोशल शामिल हैं। दोनों बच्चे गांव के स्कूल में क्रमशः पांचवीं और चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed