{"_id":"69b9a1bd274416ee3c003054","slug":"pradhans-blunt-statement-first-issue-two-tenders-in-each-ward-and-then-hold-a-meeting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150366-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रधान की दो टूक पहले हर वार्ड में दो-दो टेंडर लगाएं फिर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रधान की दो टूक पहले हर वार्ड में दो-दो टेंडर लगाएं फिर बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद हाउस की वीरवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर संशय बढ़ गया है। मंगलवार को नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड के दो-दो और बाहरी वार्डों के तीन-तीन टेंडर न लगने तक हाउस बैठक नहीं होगी। प्रधान के अनुसार अगर हाउस बैठक हुई तो वे पार्षदों को क्या जवाब दे पाएंगे।
बैठक में नगर परिषद प्रधान के साथ ईओ सुरेश कुमार, एमई, जेई और पार्षद योगी हंसराज, राजेंद्र आहुजा, मोहनलाल नारंग, निलांशी शर्मा उपस्थित रहे। पार्षदों ने कहा कि नवंबर माह में हाउस बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किए गए थे लेकिन अब तक एक भी टेंडर नहीं लगा है जबकि जनता जवाब मांग रही है।
प्रधान खिंची ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर हर वार्ड में टेंडर लगाए जाएं। वार्डों में बेंच लगवाए जाएं। स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर किया जाए और पार्कों में टूटे झूले व जिम की मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो बैठक को स्थगित किया जा सकता है।
-
24 कामों की सूची पर नहीं किए हैं हस्ताक्षर
नगर परिषद अधिकारियों ने 24 कामों की सूची तैयार करके फाइनेंस कमेटी के पास भेजी थी। इस सूची पर कमेटी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए थे लेकिन प्रधान ने नहीं किए हैं। प्रधान का कहना है कि जिन वार्डों के काम सूची में नहीं है उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
-
एमई चोपड़ा को मिला कार्यभार
डबवाली के एमई सुमित चोपड़ा को नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हालांकि एमई चोपड़ा के पास पहले से ही डबवाली के अलावा कालांवाली का भी कार्यभार है।
-
बजट बैठक भी नहीं करेंगे :
पिछले साल नवंबर माह में बैठक हुई थी इस दौरान एजेंडे दिए गए लेकिन कोई काम नहीं हुआ। हर बार कोई न कोई बहाना बनाया गया है। जब तक टेंडर नहीं लगेंगे तब तक न तो हाउस बैठक करेंगे और न ही बजट पास किया जाएगा।
- मोहन लाल नारंग, पार्षद
-
अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। इसमें अधिकारियों को कहा गया है कि सभी वार्डों के समान रूप से टेंडर लगाए जाएं। जब तक पिछले काम नहीं होंगे तब तक अगली बैठक करने का फायदा नहीं है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
Trending Videos