{"_id":"697e5c1af036b084f607220c","slug":"sanitation-workers-protest-against-exploitation-declare-decisive-struggle-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147870-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, निर्णायक संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, निर्णायक संघर्ष का ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों ने अपने लंबे समय से चले आ रहे शोषण और उत्पीड़ऩ के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में बनी आल सफाई कामगार संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
समिति ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसके तहत 8, 9 और 10 फरवरी को स्थानीय विधायकों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे वहीं 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सफाई कर्मचारी बढ़-चढक़र भागीदारी करेंगे। 1 से 15 मार्च तक शोषण मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी वहीं कर्मचारी 20 एवं 21 मार्च दो दिवसीय पूर्ण राज्यव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान व राज्य प्रेस सचिव विजय ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से 15-15 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन न तो रेस्ट दिया जाता है और न ही ओवर टाइम। हाजिरी बीट न होने के कारण कर्मचारियों को सड़कों पर बैठकर हाजिरी लगानी पड़ती है। शौचालय की सुविधा न होने के कारण महिला व पुरुष कर्मचारियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुरक्षा किट और सफाई उपकरणों के अभाव में सीवरमैन की जान जोखिम में डाली जा रही है।
उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू किया जाए। ठेका, मानदेय और दिहाड़ी प्रथा बंद कर सभी कर्मियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। पोर्टल पर लगने वाली हाजिरी पर रोक लगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार और शहरी कर्मियों को 27 हजार रुपये वेतन का पत्र तुरंत जारी हो। फायर ऑपरेटर के 2268 पदों पर 1327 पे रोल कर्मचारियों को मर्ज कर समान काम-समान वेतन दिया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 2018 से लेकर 2025 तक हुए समझौतों को लागू नहीं किया, तो आगामी हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।
इस अवसर पर पूर्व नेता रमेश तुषामड, बेगराज, ओमप्रकाश लोट, नरेश राणा, सुनील कुमार, हरपाल, बलबीर सिंह, पवन कुमार, जगदीश, गुरदास, अनिल कुमार, दर्शन सिंह, अमित कुमार, जसप्रीत और मोहन सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos