फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sisters will also be able to send Rakhis by post to their brothers living abroad

Fatehabad News: विदेश में रह रहे भाइयों को भी डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें

Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sisters will also be able to send Rakhis by post to their brothers living abroad
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के मॉडल टाउन में बना डाकखाना। संवाद
फतेहाबाद। रक्षा बंधन पर्व से पहले डाक विभाग ने राखी मेल की विशेष सुविधा शुरू कर दी है। जिले के सभी डाकघरों में बहनों को देश-विदेश में रह रहे भाइयों तक राखी सुरक्षित भेजने की सुविधा मिलेगी। इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष डिजाइनर और वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए हैं। इन लिफाफों की कीमत 10 रुपये रखी गई है। वाटरप्रूफ लिफाफे से राखी को डाक के दौरान बारिश और नमी से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। राखी भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

विभाग ने रक्षा बंधन पर राखी भेजने वाले ग्राहकों को डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट देने की भी घोषणा की है। इससे दूर रह रहे भाइयों तक राखी भेजना बहनों के लिए आसान और किफायती होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग के अनुसार राखी मेल सुविधा का लाभ जिले के सभी डाकघरों से लिया जा सकता है। विभाग ने लोगों से समय रहते राखी भेजने की अपील की है जिससे वह निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंच सके।

------------
:: रक्षा बंधन को लेकर जिले के सभी डाकघरों में राखी मेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बहनों के लिए 10 रुपये में विशेष डिजाइनर और वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध हैं। देश-विदेश में राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
- रमन कटारिया, डाक कार्यालय अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed