सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Nagar Nikay Chunav Result 2026

हरियाणा निकाय चुनाव: किस-किस के सिर सजेगा मेयर का ताज, आज होगा फैसला; प्रत्याशियों में धक-धक शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Haryana Nagar Nikay Chunav Result 2026
हरियाणा निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। करीब 11 बजे तक पता चल जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार जीत की ओर अग्रसर है। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने आम व उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

Trending Videos


बीते 10 मई को हुई थी वोटिंग
चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश जारी किए हैं। पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिका और कई वार्ड सदस्यों के उपचुनाव के लिए दस मई को वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 54.8 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार के मुकाबले इस बार पांच फीसदी कम मतदान हुआ। कम मतदान होने से समीकरण उम्मीदवारों का गुणा-भाग बिगड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


614 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इस चुनाव में 614 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। निकाय चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी दल व विपक्ष के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने इन निकाय चुनाव में जमकर पसीना बहाया है। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने निकायों के अलग-अलग मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को भी चुनौती दे डाली है।

मतगणना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। अवांछित और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed