फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 HAU startups to receive grants worth 59.60 lakh.

Hisar News: एचएयू के 14 स्टार्टअप्स को मिलेगी 59.60 लाख की ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
14 HAU startups to receive grants worth 59.60 lakh.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के एग्री-बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (एबिक) की ओर से आरकेवीवाई-रफ्तार योजना के तहत 14 स्टार्टअप्स को 59.60 लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 20 अगस्त को विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि 11 स्टार्टअप्स को तीसरी किस्त के रूप में 41.60 लाख रुपये और तीन स्टार्टअप्स को दूसरी किस्त के रूप में 18 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरी किस्त के तहत प्लांटब्रो लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (रविन शर्मा) को 3.60 लाख, पीओएस फूड्स एलएलपी (सत्यवीर सिंह) को 2 लाख, मायोहू फूड एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (हिमांशु मिश्रा) को 3 लाख, लेहर सस्टेनेबल एग्री प्राइवेट लिमिटेड (विविन राणा) को 5 लाख और हिंदुस्तान एग्रो केयर प्राइवेट लिमिटेड (वेद प्रकाश) को 5 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एम्ब्रायोनिक ग्रीन्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड (मोहित) को 3 लाख, वानप्रोज एग्रोवेट एलएलपी (प्रबुद्ध मिश्रा) को 4 लाख, कृषि गुरुकुलम प्राइवेट लिमिटेड (सौरभ गौतम) को 2 लाख, खंडेवाला एग्री टेक प्राइवेट लिमिटेड (परविंदर कुमार) को 4.60 लाख, वेलनैक्स्ट एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड (अनुज हुड्डा) को 2.40 लाख और वेटसर्व एनिमल केयर प्राइवेट लिमिटेड (निधि) को 5 लाख रुपये की तीसरी किस्त दी जाएगी।

दूसरी किस्त के तहत एक्वानेट बायोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (परमवीर) को 8 लाख, अल्फा प्लांटर्स एंड नर्सरीज एलएलपी (अंशुल ललित) को 2 लाख और सेहदार एलएलपी (अर्जुन मोहिल) को 10 लाख रुपये की ग्रांट प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed