Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
15th day of sanitation workers' strike in Hansi; protest against the government; demand for the implementation of a 17-point list of demands.
{"_id":"6a86c41953f6acf86b04546c","slug":"video-15th-day-of-sanitation-workers-strike-in-hansi-protest-against-the-government-demand-for-the-implementation-of-a-17-point-list-of-demands-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 15वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 15वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शहरवासी सन्नी ईलावादी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के लोग भी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं
दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वे भी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की है। 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को आज 15 दिन हो चुके हैं। प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और सड़कों, डस्टबीन तथा डंपिंग प्वाइंट के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उनके अनुसार सड़कों पर करीब 5 से 7 हजार टन कूड़ा जमा हो गया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता देना तथा दमकल और सीवर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्रीय मांगों को लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।