सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   24th National Para Athletics Championship: Para athlete Kusum won a silver medal in discus throw

24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : पैरा खिलाड़ी कुसुम ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
24th National Para Athletics Championship: Para athlete Kusum won a silver medal in discus throw
अपने पति के साथ पैरा ​खिलाड़ी कुसुम। 
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के गांव नाड़ा की बहू एवं पैरा खिलाड़ी कुसुम पांचाल ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर कुसुम ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुसुम का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। दो सड़क दुर्घटनाओं और दो किडनी ऑपरेशन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल में अपनी अलग पहचान बनाई।
Trending Videos

कुसुम वर्तमान में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्तर पर वह अब तक 7 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। कुसुम ने वर्ष 2022 में चीन में आयोजित चौथे एशियन पैरा गेम्स में भाग लिया जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में वर्ष 2017 से 2023 तक लगातार डिस्कस थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर रहना शामिल है। उनके पति संजय पांचाल उनके कोच हैं। उन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed