{"_id":"69c17c31ee08b557010aaa31","slug":"520-vehicles-checked-challans-issued-for-111-hisar-news-c-21-hsr1020-834728-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 520 वाहन जांचे, 111 के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 520 वाहन जांचे, 111 के किए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार रात को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 520 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 111 वाहन चालकों के चालान किए गए।
अभियान में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति, तेज आवाज में पटाखे बजाते वाहन चालक और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई वाहनों के दस्तावेज भी जांचे और नियमों का पालन न करने वालों को कड़ी हिदायत दी।
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने बिना उचित कारण देर रात घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों, सुनसान इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि संभावित आपराधिक वारदातों को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि ऐसे निरंतर अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधियों में भय उत्पन्न करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है।
Trending Videos