सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of defrauding 80 lakh rupees in the name of cow service apprehended.

Hisar News: गोसेवा के नाम पर 80 लाख ठगे, आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding 80 lakh rupees in the name of cow service apprehended.
विज्ञापन
हांसी। सीआईए वन टीम ने गोसेवा के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में शनिवार को पानीपत के धूपनगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Trending Videos

जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मामनपुरा निवासी रामचन्द्र की शिकायत पर वर्ष 2022 में थाना सदर हांसी में छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अब तक चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी पानीपत के धूपनगर निवासी जितेंद्र का नाम आया। आरोपी वर्तमान में करनाल रोड कैथल में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र के बैंक खाते में करीब 49 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी और उसके अन्य साथी गोसेवा के नाम पर लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर उनसे पैसे ऐंठते थे। यह गिरोह लोगों को धार्मिक आस्था के नाम पर झांसे में लेकर उनसे धनराशि एकत्र करता था और बाद में मोबाइल नंबर व गोसेवा समिति के नाम बदलकर लोगों से संपर्क तोड़ लेता था। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपियों और उसके साथियों ने मिलकर लगभग 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed