सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak temperature crossed 42 degrees Haryana Weather News

Haryana Weather: प्रदेश में रोहतक रहा सबसे गर्म, तापमान 42 डिग्री पार; आगे कैसा रहेगा मौसम?

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री रहने की संभावना है।  

Rohtak temperature crossed 42 degrees Haryana Weather News
तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 42 पार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार


Trending Videos
शनिवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बाकी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तापमान में बढ़ोतरी हुई। रोहतक में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.0 डिग्री ऊपर रहा। रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म भी रहा। रोहतक व करनाल में लू के हालात रहे।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे और शाम को पंचकूला व यमुनानगर आदि में बूंदाबांदी हुई। हालांकि ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। इस दौरान करनाल में दिन का तापमान 40.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस और एक दो स्थानों पर 45.0 डिग्री को पार करने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू के हालात बनने की प्रबल संभावना है। इसके बाद अप्रैल के अंतिम दिनों और मई के पहले सप्ताह में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और हल्की बारिश से बढ़ते हुए तापमान पर लगाम लगेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed