{"_id":"69e531916e58a5ba3e0a37e0","slug":"procurement-halted-15000-quintals-of-wheat-lifted-in-a-single-day-hisar-news-c-21-hsr1005-853283-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खरीद बंद रख एक दिन में 15 हजार क्विंटल गेहूं की उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खरीद बंद रख एक दिन में 15 हजार क्विंटल गेहूं की उठान
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हिसार अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते हुए मजदूर।
विज्ञापन
Trending Videos
हिसार। जिले की मंडियों में रविवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई लेकिन बारिश के बाद गेहूं की उठान तेज कर दी है। रविवार को 30 हजार बैग (15 हजार क्विंटल) गेहूं की उठान की गई। अभी जिले की मंडियों में 21 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की उठान बाकी है और हिसार मंडी में लगभग एक लाख बैग गेहूं के रखे हैं।
हिसार मंडी से रविवार को 5 हजार बैग गेहूं का उठान किया गया है। हैफेड ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों को उठान प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि उठान में देरी हुई तो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले की अन्य मंडियों में भी गेहूं उठान में तेजी लाई गई है।
आदमपुर, बरवाला, उकलाना, हांसी, नारनौंद और बास मंडी में अब तक कुल 53 लाख 94 हजार 817 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 26 लाख 26 हजार 231 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। रविवार तक कुल 7 लाख 68 हजार 551 क्विंटल गेहूं की उठान की जा चुकी है।
हैफेड और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द मंडियों को खाली करें ताकि किसानों और आढ़तियों को अगली फसल के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। प्रशासन ने बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए उठान प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता जताई है।
-- -- -- -
जिले में अब तक हुई आवक, खरीद व उठान का ब्योरा
मंडी-- - आवक - - खरीद - उठान
हिसार-- 166433 - 106580 - 16573
आदमपुर-- 623620 - - 459670- 230759
बरवाला-- 1375342-- - 652102-- 224077
उकलाना-- - 839191 -- -- 522176 -- - 195814
हांसी-- 1153637-- 750495 -- - 119510
नारनौंद-- 1168890-- 459622 -- - 263485
बास-- - 579817 - - 297557 -- - 121766
कुल-- 5394817 - - 2626231 -- 768551
नोट : आकंड़े क्विंटल में है।
हिसार मंडी से रविवार को 5 हजार बैग गेहूं का उठान किया गया है। हैफेड ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों को उठान प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि उठान में देरी हुई तो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले की अन्य मंडियों में भी गेहूं उठान में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर, बरवाला, उकलाना, हांसी, नारनौंद और बास मंडी में अब तक कुल 53 लाख 94 हजार 817 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 26 लाख 26 हजार 231 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। रविवार तक कुल 7 लाख 68 हजार 551 क्विंटल गेहूं की उठान की जा चुकी है।
हैफेड और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द मंडियों को खाली करें ताकि किसानों और आढ़तियों को अगली फसल के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। प्रशासन ने बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए उठान प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता जताई है।
जिले में अब तक हुई आवक, खरीद व उठान का ब्योरा
मंडी
हिसार
आदमपुर
बरवाला
उकलाना
हांसी
नारनौंद
बास
कुल
नोट : आकंड़े क्विंटल में है।