{"_id":"69e6146717753468a608bb19","slug":"video-bjp-state-spokesperson-neha-dhawan-attacked-the-bjp-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: विपक्षी दलों की तुच्छ सोच की वजह से गिरा नारी शक्ति वंदन संसोधन अधिनियम: नेहा धवन, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: विपक्षी दलों की तुच्छ सोच की वजह से गिरा नारी शक्ति वंदन संसोधन अधिनियम: नेहा धवन, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम गिराना कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की तुच्छ सोच का परिणाम है।कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने यह अधिनियम गिराकर देश की आधी आबादी से उसका हक छीना है। कांग्रेस व दूसरे दलों को पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
नेहा धवन ने कहा कि 17 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में ऐतिहासिक हो सकता था और स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की गलत मंशा के कारण यह दिन काले अक्षरों में लिखा गया। कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को उनका हक मिले और महिलाएं आगे आएं। उन्होंने कहा कि लगभग 60 साल तक देश में कांग्रेस का राज रहा लेकिन एक ही परिवार या उससे जुड़ी महिलाओं के अलावा सामान्य परिवारों से जुड़ी महिलाओं को आगे नहीं आने दिया गया। यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस के इस कृत्य में ममता बनर्जी व सपा ने भी पूरा साथ दिया। नेहा धवन ने कहा कि भाजपा चाहती है कि महिलाओं को उनका हक मिले लेकिन कांग्रेस ने अपने इरादे जाहिए कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो जाता तो कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी या तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी से उनका हक नहीं छीना जाना था लेकिन सामान्य परिवारों से जुड़ी महिलाओं को उनका हक अवश्य मिल जाता। कांग्रेस की इस कारस्तानी को देशभर में पुरजोर तरीके से उजागर किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ,पूर्व प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, जिला सचिव पिंकी शर्मा, प्रोमिला पूनिया आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।