{"_id":"69e5329287c0b7675709f1ed","slug":"bees-attack-farmer-while-working-in-field-farmer-dies-hisar-news-c-21-hsr1005-853201-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने किया हमला, किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने किया हमला, किसान की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। उपमंडल के गांव पेटवाड़ में रविवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में 50 वर्षीय किसान वेदपाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। घटना के समय वेदपाल के साथ उसका भाई जितेंद्र भी खेत में मौजूद था।
जितेंद्र के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे वेदपाल मोटरसाइकिल पर खेत पहुंचे तभी खेत में पहले से मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसे बचाने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारनौंद लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी और नारनौंद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई जितेंद्र का बयान दर्ज किया है जिसमें उन्होंने घटना को हादसा बताया है। पुलिस ने शव का हांसी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos