फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bajrang Garg resigns as Congress City District President

हरियाणा: बजरंग गर्ग ने कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Mon, 10 Aug 2026 12:44 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

इस्तीफे में बजरंग गर्ग ने लिखा है कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण से वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bajrang Garg resigns as Congress City District President
बजरंग गर्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार ग्रामीण जिलाध्यक्ष से अनबन के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


इस्तीफे में बजरंग गर्ग ने लिखा है कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण से वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अभी बजरंग गर्ग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


एक साल बाद छोड़ा पद

पिछले साल अगस्त में बजरंग गर्ग को कांग्रेस का शहरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन तब से उनके और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के बीच में अनबन चल रही थी। दोनों पदाधिकारियों ने कभी भी एक साथ मंच साझा नहीं किया। अक्सर जब किसी कार्यक्रम की कॉल आती थी तो दोनों की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम किए जाते थे। इसे लेकर पार्टी आलाकमान की तरफ से दोनों पदाधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बजरंग गर्ग हुड्डा गुट से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed