बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crowds thronged the Hansi grievance redressal camp; people were troubled by issues regarding pensions, income details in Family IDs, and ration cards. City Magistrate Himanshu Chauhan assured that no one would face any difficulties.

हांसी समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, पेंशन और फैमिली आईडी में इंकम,राशन की समस्याओं से परेशान लोग, नगराधीश हिमांशु चौहान बोले किसी को नहीं होने दी जायेगी दिक्कत

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:12 PM IST
Crowds thronged the Hansi grievance redressal camp; people were troubled by issues regarding pensions, income details in Family IDs, and ration cards. City Magistrate Himanshu Chauhan assured that no one would face any difficulties.
हांसी। हांसी में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। शिविर में पेंशन, फैमिली आईडी में आय बढ़ने, राशन कार्ड और खेतों में बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले एक साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। समाधान शिविर में नगराधीश हिमांशु चौहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया। वहीं बुढाना गांव से पहुंची गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि उनकी फैमिली आईडी में किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी हमारी फैमिली आईडी में चढ़ा दी गई, जिससे उनकी आय बढ़ गई और राशन कार्ड कट गया। गुड्डी देवी के अनुसार वह पिछले करीब डेढ़ साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं और कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खरकड़ा निवासी किसान कर्मबीर भी अपनी समस्या लेकर समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले साल खेतों में बरसाती पानी भरने से उनकी फसल खराब हो गई थी। उस समय जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगवाए जाएंगे, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मबीर ने बताया कि बरसात के दिनों में खेतों में पानी भरने की समस्या बनी रहती है और वह पिछले करीब एक साल से पंप सेट लगवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि डीसी के आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। सीटीएम ने कहा कि सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, मीर घाट-ललिता घाट का संपर्क टूटा

10 Aug 2026

VIDEO: चंदौली में 8.80 करोड़ से बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, विधायक ने किया भूमि पूजन

10 Aug 2026

VIDEO: आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुई चिलबिला कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी

10 Aug 2026

VIDEO: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में भक्तों का सैलाब, आसमान से देखें- नजारा

10 Aug 2026

सावन का दूसरा सोमवार: महाराजपुर के टीकेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, पूरी होती हैं मनोकामनाएं

10 Aug 2026
विज्ञापन

गोंडा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

10 Aug 2026

सीएम योगी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, थोड़ी देर में शुरू होगी यात्रा

10 Aug 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: लाडवा में बांस बल्लियों की दुकान में लगी आग, 10 से 15 लाख रुपए का हुआ नुकसान

10 Aug 2026

नोएडा से दुनिया तक रोबोटिक्स का जलवा, ऐडवर्ब ने 25 से ज्यादा देशों में बनाई पहचान

10 Aug 2026

अंबेडकरनगर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक को लगीं कतारें

10 Aug 2026

सावन के दूसरे सोमवार काशी में उमड़ा भगवा सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

10 Aug 2026

Bihar: दूसरी सोमवारी पर Baba Garibnath Dham में उमड़ी भीड़, 90 KM पैदल पहुंचे कांवरिए! Muzaffarpur

10 Aug 2026

उफनाई नर्मदा से डिंडौरी में संकट: पुलों पर चढ़ा चार फीट पानी, आवागमन बंद; अलर्ट पर प्रशासन

10 Aug 2026

Una: रात 2 बजे घर के पास दिखा अजगर, बाल्टी से ढककर रखा; सुबह वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

10 Aug 2026

लखनऊ में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

10 Aug 2026

Mandla: जिले में नर्मदा उफान पर, निचली बस्तियों में घुसा पानी; 10 परिवार सुरक्षित स्थानों पर किए गए शिफ्ट

10 Aug 2026

बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

10 Aug 2026

अमेठी में दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र

10 Aug 2026

Damoh: जोगन कुंड में सेल्फी लेते समय पत्थरों के बीच गिरा युवक, 108 टीम ने दुर्गम रास्ते से किया रेस्क्यू

10 Aug 2026

MP: बेगमगंज में उफनते नालों के किनारे रील-सेल्फी का खतरनाक क्रेज, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे

10 Aug 2026

Una: नंदपुर में गलत दिशा से आ रहे टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग

10 Aug 2026

स्कूल में डांट के डर से घर से निकला किशोर, आंध्र प्रदेश से 2500 किमी दूर अमृतसर पहुंचा

10 Aug 2026

संत रविदास के संदेश को देशभर में फैलाने का संकल्प, नादौन में यात्रा का हुआ समापन

10 Aug 2026

फिरोजपुर में सावन के सोमवार पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कानपुर: सावन के दूसरे सोमवार सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

10 Aug 2026

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत

10 Aug 2026

सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए बागेश्वर में महिलाओं और बच्चियों ने मिलकर बनाई हाथों से खास राखियां

10 Aug 2026

Pilibhit News: कांवड़ सेवा शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

10 Aug 2026

Pilibhit News: चंदिया हजारा पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

10 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के कछला में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, तीन किमी तक लगा जाम

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed