{"_id":"6a794eb1c3b07cf03c0a4f0f","slug":"video-brabka-ma-savana-ka-thasara-samavara-ka-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-hara-hara-mahathava-sa-gaja-mathara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर
बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोधेश्वर महादेव मंदिर के अलावा हैदरगढ़ स्थित अवश्नेश्वर महादेव मंदिर और सिरौली गौसपुर के कुंतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, धतूरा और दूध अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में जुटे रहे। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।