{"_id":"6a795c0bb784ef052b03cd5c","slug":"video-second-monday-of-sawan-crowds-flock-to-maharajpurs-tikeshwar-dham-wishes-are-fulfilled-here-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार: महाराजपुर के टीकेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, पूरी होती हैं मनोकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार: महाराजपुर के टीकेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, पूरी होती हैं मनोकामनाएं
सावन माह में शिव भक्ति का रंग पूरे जनपद में चढ़ा हुआ है। शिवलिंग दर्शनों की श्रृंखला में इस बार हम पहुंचे महाराजपुर कस्बे के प्रसिद्ध टीकेश्वर धाम। दूसरे सोमवार टीकेश्वर धाम में आस्था का नजारा देखने को मिला। स्थानीय मान्यता है कि यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है। शिव भक्तों का कहना है कि यह मंदिर बेहद प्राचीन है और इसकी उत्पत्ति मुगलकाल से जुड़ी है। कहा जाता है कि मुगलों के समय यह शिवलिंग जमीन से स्वयं प्रकट हुई थी। कभी छोटी सी जगह पर बना यह मंदिर आज भव्य और विशाल रूप ले चुका है।
मंदिर परिसर में चारों ओर भक्ति का माहौल है। जगह-जगह भगवा रंग के मंदिर और निर्माण दिखाई दे रहे हैं। भक्तों ने बताया कि जिसकी भी मनोकामना यहां पूरी होती है वह श्रद्धा स्वरूप कोई न कोई नया निर्माण करवाता है। इसी कारण मंदिर की शोभा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। परिसर में अब असंख्य छोटे-बड़े मंदिर बन चुके हैं जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। सावन हो या साल के अन्य दिन, यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं और मान्यता है कि यहां मांगी गई मुराद खाली नहीं जाती। महाराजपुर कस्बे में स्थित टीकेश्वर धाम की महिमा अब क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों तक फैल चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।