{"_id":"6a794eaed3a5c4a21a007c52","slug":"video-amatha-ma-thasara-samavara-ka-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-hara-hara-mahathava-sa-gaja-kashhatara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
अमेठी में सावन के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। कांवड़ियों के साथ भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण की कामना की।
ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन, टीकरमाफी के नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ रही। पीढ़ी गांव के तपेश्वरनाथ धाम, राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे।
भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित किया। मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना और नाचन कार्यक्रम आयोजित हुए। कई परिवारों ने घरों में भी शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर विधिवत पूजन किया। कांवड़ियों ने शिवालयों में पहुंचकर अपनी कांवड़ का जल चढ़ाया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश और निकास व्यवस्था पर भी निगरानी रखी गई। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मंदिरों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।