Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmers and laborers courted arrest in Hisar in protest against the India-US trade deal.
{"_id":"6a7981dd6a9d0ac3820c17e8","slug":"video-farmers-and-laborers-courted-arrest-in-hisar-in-protest-against-the-india-us-trade-deal-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, सरकार की नीतियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, सरकार की नीतियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध
हिसार। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध, किसानों की कर्जमुक्ति, फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली के निजीकरण और किसानों-मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आज हिसार में आयोजित जेल भरो आंदोलन में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
लघु सचिवालय हिसार पर बड़ी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया।
आंदोलनकारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस प्रशासन की बसें भी कम पड़ गईं।
आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों और मजदूरों के हितों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेल भरो आंदोलन में उमड़ी भारी भीड़ ने किसान-मजदूर एकता और संघर्ष की ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया और किसानों-मजदूरों को लामबंद किया गया। इसका परिणाम आज हिसार के लघु सचिवालय पर दिखाई दिया, जहां हजारों लोगों ने एकजुट होकर सामूहिक गिरफ्तारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।