फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bulldozers run on illegal colony developed on 6 acres in Rakhigarhi

Hisar News: राखीगढ़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colony developed on 6 acres in Rakhigarhi
नारनौंद। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गांव राखीगढ़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई एक दुकान, निर्माणाधीन आठ डीपीसी व एक चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ नारनौंद सत्यवान बूरा की मौजूदगी में की गई। अभियान में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) दिनेश सिंह, जेई सचिन, प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) टीम, स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

डीटीपी दिनेश सिंह ने बताया कि संबंधित कॉलोनी बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के विकसित की जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी या भूखंड की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी कानूनी स्थिति और सरकारी स्वीकृति की पूरी तरह जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed