{"_id":"6a570b55ff07f9d2f90dfd07","slug":"four-day-monsoon-break-in-haryana-heavy-rainfall-expected-across-state-from-july-19-to-25-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में चार दिन तक मानसून ब्रेक: 19 से 25 जुलाई तक सूबे में होगी झमाझम बारिश, किसानों को बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में चार दिन तक मानसून ब्रेक: 19 से 25 जुलाई तक सूबे में होगी झमाझम बारिश, किसानों को बेसब्री से इंतजार
Wed, 15 Jul 2026 09:53 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:53 AM IST
सार
17 तथा 20 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होने और उसके असर से हरियाणा में 19 जुलाई के बाद असर दिखेगा। 19-25 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से मंगलवार को रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। शेष हरियाणा में उमसभरी गर्मी से लोग तर-बतर हैं। अब चार दिन तक मानसून ब्रेक रहेगा। 19-25 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें मानसून की झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में मौसम के मिजाज में मिली-जुली परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। पूरे इलाके पर मानसून ब्रेक की स्थिति देखने को मिल रही है। मानसून टर्फ तराई क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर में मानसून कमजोर बना हुआ है। इस स्थिति के लिए जलवायु परिवर्तन और अल-नीनो की परिस्थितियां अपना अहम रोल अदा कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बारिश नहीं होने के चलते मानसून का अहसास ही नहीं हो रहा है। लगातार मजबूत पश्चिमी हवाओं के चलते धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। बीच-बीच में दक्षिणी हवाओं के चलने मौजूदा समय में वातावरण में नमी भी मौजूद है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके में आमजन को उमस भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसानों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है। सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर सोनीपत में तेज़ गति की हवाओं, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से मंगलवार को रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 17 तथा 20 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होने और उसके असर से हरियाणा में 19 जुलाई के बाद असर दिखेगा। 19-25 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।