फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contaminated water supply in Jawahar Nagar for 15 days

Hisar News: जवाहर नगर में 15 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply in Jawahar Nagar for 15 days
आदमपुर के जवाहर नगर में नलों से आ रहा गंदा पानी दिखाते स्थानीय लोग तथा गंदे पानी से भरी बाल्टी।
हिसार। आदमपुर के जवाहर नगर (लाइन पार) क्षेत्र में करीब 15 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों में आ रहा पानी इतना दूषित है कि वह पीना तो दूर, नहाने के योग्य भी नहीं है। ऐसे में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन




शहरवासी संपत सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, रेखा, ममता, भावना सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से नलों में मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। उन्होंने घरों में भरे गंदे पानी को दिखाते हुए कहा कि ऐसे पानी का उपयोग करना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या से जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


महिला पार्षद रेखा रानी, गायत्री देवी, सुनील कुमार व अन्य स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) उन्हें बताया कि टीम को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं तकनीकी खराबी या पाइपलाइन में समस्या पाई गई तो उसका जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed