{"_id":"69bb026c1f9f67f43e0f5035","slug":"cantt-woman-murder-case-accused-constable-made-to-recreate-the-scene-hisar-news-c-21-hsr1020-831520-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में महिला हत्या मामला: आरोपी हवलदार से कराया सीन ऑफ रिक्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में महिला हत्या मामला: आरोपी हवलदार से कराया सीन ऑफ रिक्रिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आर्मी कैंट क्षेत्र में 37 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी हवलदार बालेश्वर कूंजुर को घटनास्थल पर ले जाकर सीन ऑफ रिक्रिएशन कराया। करीब दो घंटे तक पुलिस टीम ने क्वार्टर और उस स्थान की जांच की, जहां महिला के शव को जमीन में दबाया गया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, चारपाई और कपड़े बरामद किए। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी हवलदार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। घटना की जांच एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हिसार आर्मी कैंट में कर्नल के आवास पर खाना बनाने और सफाई का काम करने वाली 37 वर्षीय महिला की 11 मार्च को हत्या कर दी गई थी।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का दाह संस्कार
महिला के शव का हिसार में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को मामले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराने, वारदात में क्वार्टर मालिक कर्नल की भूमिका की जांच, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की थी। मंगलवार रात प्रशासन से इन मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए हामी भरी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद महिला के देवर ने शव का अंतिम संस्कार किया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
सदर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी हवलदार को कैंट ले जाकर सीन ऑफ रिक्रिएशन कराया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
Trending Videos