{"_id":"69bb02b05fd114e27d06eb48","slug":"21-parks-inspected-under-park-competition-cleanliness-and-facilities-reviewed-hisar-news-c-21-hsr1020-831511-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पार्क प्रतियोगिता के तहत 21 पार्कों का निरीक्षण, साफ-सफाई व सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पार्क प्रतियोगिता के तहत 21 पार्कों का निरीक्षण, साफ-सफाई व सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने किया पार्कों का निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से आयोजित पार्क प्रतियोगिता के तहत बुधवार को निर्णायक टीम ने शहर के 21 पार्कों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल के नेतृत्व में अधिकारियों ने पार्कों में साफ-सफाई, फूलदार पौधों, पक्षियों के लिए स्थान, घास, रख-रखाव, नर्सरी, फव्वारे, फुटपाथ, झूले और जिम जैसी सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले पार्कों को मिलने वाली इनाम राशि का उपयोग उसी पार्क के विकास और सौंदर्यकरण कार्यों में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कई पार्क समितियों ने अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियमों के अनुसार आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
निरीक्षण टीम में एक्सईएन अमित कौशिक, जेई सुमित और सुपरवाइजर नरेंद्र श्योराण भी शामिल रहे। नगर निगम के अनुसार प्रतियोगिता में करीब 40 पार्क समितियों ने आवेदन किया है। इनमें से मंगलवार को 19 और बुधवार को शेष 21 पार्कों का निरीक्षण कर प्रक्रिया पूरी की गई।
Trending Videos