सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Workshop launched to impart modern technical skills to students

Hisar News: विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए कार्यशाला का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Workshop launched to impart modern technical skills to students
हिसार।राजकीय महाविद्यालय में कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विद्यार्थी, अतिथिगण व शिक्षक। - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से अवगत कराने के लिए एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला हारट्रोन एडवांस स्किल सेंटर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग और महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त प्रयास से चल रही है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पाइथन प्रोग्रामिंग और कैनवा के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Trending Videos

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यातिथि सुशील कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य विवेक कुमार सैनी ने की। प्राचार्य सैनी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुशील कुमार बिश्नोई ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। हारट्रोन एडवांस स्किल सेंटर के निदेशक भारत भूषण ने कार्यशाला के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रवीण बिश्नोई ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य राजेंद्र सेवदा, श्वेता, रजनी, सत्येंद्र, कुलविंदर सिंह, राजपाल, गोविल जिंदल, अंजू और सोनू सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed