सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Saini said - No cross-voting happened in BJP, opposition is spreading rumors

Hisar News: मुख्यमंत्री सैनी बोले- भाजपा में कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई, विपक्ष अफवाह फैला रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini said - No cross-voting happened in BJP, opposition is spreading rumors
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। विपक्ष की ओर से अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा का एक वोट रद्द हुआ है और किसी से भी कभी गलती हो जाती है। गलतियां सारी ध्यान में हैं। एक- एक वोट की जानकारी है। आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
Trending Videos

सोमवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो दिवसीय कृषि मेले के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के वोट रद्द होने पर तरह तरह के आरोप लगाना बेबुनियाद है। कांग्रेस के विधायकों ने अपने एजेंट को वोट दिखाए थे। किसके वोट रद्द हुए तथा किसने क्रॉस वोटिंग की उनको पूरी जानकारी होगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा वहां पर थे तो उनको पता होगा कि किस विधायक ने किसको वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में राहुल गांधी और प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी रह गई है। केंद्र में राहुल गांधी और प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार रही या आम आदमी पार्टी ने लोगों का शोषण करने का काम किया। जनता का भला करने के बजाय अपना घर भरने में जुटे रहे। अब पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। सीएम ने कहा कि पंजाब के लोग हरियाणा के साथ तुलना कर रहे हैं। यहां के युवाओं, महिलाओं, किसानों , उद्यमियों को मिल रही राहत से तुलना करने पर पंजाब के लोग यहां की डबल इंजन की सरकार को बेहतर बता रहे हैं।
फसल बिक्री में किसानों को दिक्कत नहीं होगी
सीएम नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फसल बिक्री को लेकर किसानों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बायोमेट्रिक को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इसमें किसानों को किस तरह की राहत दी जाए इस पर फैसला लिया जाएगा। हमारा मकसद किसानों को तंग करना नहीं बल्कि किसानों को राहत देना है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष की ओर से काम रोको तथा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाते हैं। इसके बाद वह खुद ही सदन से भाग जाते हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवासीय पेनाल्टी के 16 लाख 55 हजार रुपये माफ किए जाने के सवाल पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed