{"_id":"6982d881ed23650ed8094a55","slug":"cm-flying-squad-raids-hisar-municipal-corporation-action-taken-on-corruption-allegations-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार नगर निगम में पुलिस को देखकर कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सीएम फ्लाइंग के आने की फैली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार नगर निगम में पुलिस को देखकर कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सीएम फ्लाइंग के आने की फैली अफवाह
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
नगर निगम कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में मीटिंग बुला रखी है। इस मीटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यालय में आए हुए हैं। आज सुबह जैसे ही ये अधिकारी जैसे ही निगम कार्यालय में पहुंचे।
हिसार नगर निगम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हिसार नगर निगम कार्यालय में आज सुबह पुलिस अधिकारियों को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही निगम में सीएम फ्लाइंग के आने की सूचना फैल गई। यह सूचना मिलते ही अपनी सीटों से गायब कर्मचारी कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि थोड़ी देर में यह सूचना अफवाह साबित हुई।
Trending Videos
दरअसल आज नगर निगम कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में मीटिंग बुला रखी है। इस मीटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यालय में आए हुए हैं। आज सुबह जैसे ही ये अधिकारी जैसे ही निगम कार्यालय में पहुंचे। वैसे ही यह सूचना फैल गई कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने निगम कार्यालय में छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का है। इसके तहत शहर में 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। साथ ही पानी और सीवर जैसी व्यवस्था को भी इस सेंटर से जोड़ा जाएगा।
