Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Artists from Vrindavan performed the Raas Leela depicting the stealing of butter in Hisar
{"_id":"6982d05c6a91c45d3700e428","slug":"video-artists-from-vrindavan-performed-the-raas-leela-depicting-the-stealing-of-butter-in-hisar-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने दिखाई माखन चोरी की रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने दिखाई माखन चोरी की रासलीला
श्रीनिकुंज बिहारी रासलीला मंडल वृंदावन के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा (भैय्याजी) की देखरेख में 30 कलाकारों ने मंगलवार की रात को माखन चोरी रासलीला प्रस्तुत की गई। अग्रसेन भवन में आयोजित रासलीला में गोपियों की अभिलाषा रहती है कि श्रीकृष्ण हमारे घर आकर माखन-मिश्री का भोग लगायें। श्रीकृष्ण सखाओं के साथ जब माखन चोरी करते हैं तो गोपी उनको पकड़ लेती हैं।
उन्हें बांधना चाहती हैं ताकि अधिक समय तक दर्शन लाभ ले सकें परंतु श्रीकृष्ण उल्टा उसे ही बांध देते हैं। गोपियां मां यशोदा के पास उलाहना लेकर जाती हैं। यशोदा व नंद बाबा द्वारा शांडिल्य ऋषि से गणेशजी का अनुष्ठान करवाया जाता है जिससे श्रीकृष्ण-बलराम दोनों की बुद्धि में परिवर्तन हो। गणेश को मोदक का भोग लगाया जाता है, जिसे श्रीकृष्ण व सखा उठाकर खा जाते हैं। मां यशोदा जब श्रीकृष्ण को मारने के लिये छड़ी उठाती हैं तो स्वयं गणेश प्रकट हो जाते हैं और मां यशोदा से कहते हैं कि वो भोग मैंने ही खाया था।
वृंदावन के कलाकारों ने माखन चोरी लीला का सुंदर झांकियों के साथ मंचन किया तो उपस्थित श्रद्धालु आनंदित हो उठे। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा भारत वर्ष ही नहीं विदेशों में भी श्रीकृष्ण की लीला का मंचन किया गया है। मंडल से जुड़े कलाकार श्रीकृष्ण की भक्ति का वर्ष भर प्रचार-प्रसार करते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।