सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Consumers are reluctant to take PNG connection, companies are also not showing interest.

Hisar News: पीएनजी कनेक्शन लेने से कतरा रहे उपभोक्ता, कंपनी भी नहीं दिखा रही रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers are reluctant to take PNG connection, companies are also not showing interest.
विज्ञापन
हिसार। शहर में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने के मामले में हरियाणा सिटी गैस कंपनी लक्ष्य से काफी पीछे है। कंपनी को 31 मार्च 2026 तक 71,222 कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला था लेकिन अब तक केवल 1681 उपभोक्ताओं को ही कनेक्शन दिए जा सके हैं यानी कंपनी अपने लक्ष्य का तीन प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाई है। करीब 1460 उपभोक्ता अब भी अपने पीएनजी कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी शहर के केवल 20 प्रतिशत हिस्से में ही गैस लाइन बिछाने का काम पूरा कर सकी है।
Trending Videos


केंद्र सरकार ने हरियाणा के शहरों में पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क विकसित करने के लिए वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत हिसार शहर में 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोरोना के कारण परियोजना को 1 जनवरी 2022 से प्रभावी रूप से शुरू किया गया। बाद में इसकी अंतिम समय सीमा 31 मार्च 2030 तय की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत हिसार शहर के 2,51,370 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 31 मार्च 2026 तक 71,222 कनेक्शन जारी होने चाहिए थे लेकिन हकीकत में कंपनी अब तक केवल 1681 कनेक्शन ही दे सकी है। कंपनी के पास करीब 1991 आवेदन लंबित हैं, जिनमें गैस लाइन से घरों तक कनेक्शन जोड़ना बाकी है। शहर के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में अभी तक गैस लाइन बिछाने के लिए अनुमति भी नहीं ली गई है।

हरियाणा सिटी गैस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमलान से बातचीत

सवाल: कंपनी की ओर से लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम कनेक्शन दिए गए हैं?
जवाब: अभी तक लोग कनेक्शन नहीं ले रहे थे। जिन क्षेत्रों में हमने लाइन डाली वहां भी लोग कनेक्शन लेने के लिए आगे नहीं आए। हम किसी को जबरदस्ती कनेक्शन नहीं दे सकते।

सवाल: नए कनेक्शन के लिए रोजाना कितने आवेदन आ रहे हैं?
जवाब: हमारे पास रोजाना करीब 50 आवेदन आ रहे हैं जबकि पहले केवल एक-दो आवेदन ही आते थे।

सवाल: कनेक्शन शुल्क 7590 रुपये अधिक होने के कारण उपभोक्ता कम आ रहे हैं क्या इसे कम किया जा सकता है?
जवाब: यह शुल्क सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से तय किया गया है। इसमें 6000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी, 1000 रुपये बिल सिक्योरिटी और 590 रुपये पंजीकरण शुल्क शामिल है।

सवाल: क्या पीएनजी, एलपीजी के मुकाबले महंगी पड़ती है?
जवाब: पीएनजी के दाम एलपीजी की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत तक कम होते हैं। इसमें सुरक्षा भी अधिक है और सिलिंडर खत्म होने की समस्या नहीं रहती।

सवाल: किन नए क्षेत्रों में पीएनजी लाइन बिछाई जा रही है?
जवाब: आजाद नगर और मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्षेत्र में लाइन बिछाने के लिए अनुमति ली गई है।



प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में पीएनजी लाइन बिछ चुकी है वहां उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेना होगा। जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन है उनके एलपीजी सिलिंडर जब्त किए जाएंगे। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची एलपीजी कंपनियों को भेज दी गई है। कंपनी के काम की धीमी गति पर उनसे जवाब मांगा जाएगा। - अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार
एलपीजी उपभोक्ताओं का आंकड़ा
कंपनी
गैस एजेंसी
घरेलू उपभोक्ता
कॉमर्शियल उपभोक्ता

बीपीसीएल
12
1,90,972
830

एचपीसीएल 8
1,34,942
351

आईओसीएल
14
2,00,943
1758

जिले में रोजाना एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति : 9400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed