फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Murder Case Panchgrami Panchayat' rallies in support of dairy owner

हिसार डेयरी संचालक मर्डर केस: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, महिलाओं ने जिंदल चौक पर रोड किया जाम

Wed, 05 Aug 2026 01:04 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 05 Aug 2026 01:04 PM IST
सार

जीवन मंगलवार सुबह साढ़े 4 बजे ट्रॉली को बाइक में जोड़कर गोबर डालने जा रहा था। गली नंबर 4 व 5 के बीच में करीब 15 से ज्यादा आरोपी घात लगाकर बैठे हुए थे। उन्होंने जीवन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हाथ व पैर तोड़ दिए।

विज्ञापन
Hisar Murder Case Panchgrami Panchayat' rallies in support of dairy owner
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए महिलाएं एकत्रित हुईं। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जिंदल चौक पर रोड जाम कर दिया। इस दौरान किनाला सहित पांच गांवों की पंचायत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंची और परिजनों के समर्थन में उतरते हुए स्पष्ट किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, जबरदस्ती पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


15 से ज्यादा हमलावरों ने घात लगाकर किया हमला
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। जीवन अपनी बाइक में ट्रॉली जोड़कर गोबर डालने जा रहा था। गली नंबर 4 और 5 के बीच पहले से घात लगाकर बैठे 15 से अधिक हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और गंभीर रूप से घायल छोड़कर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले निजी अस्पताल और फिर नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतक की पत्नी रमन ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके पड़ोसी एवं फाइनेंसर रमेश के साथ पशुओं का चारा डालने वाली होद बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी दोनों पक्षों में लाठी और बरछे चले थे, जिसमें रमन को भी चोटें आई थीं। उस मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का रुख
पुलिस ने मामले में आरोपी रमेश और मोलड़ सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और पंचायत ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी के एनकाउंटर से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed