{"_id":"6a7304cd6062d431280a5aa3","slug":"e-rickshaw-driver-abandons-traders-body-on-road-and-flees-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1264652-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आढ़ती का शव सड़क पर फेंक कर भागा ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आढ़ती का शव सड़क पर फेंक कर भागा ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती का शव सड़क पर फेंक कर भागा ई-रिक्शा चालक
- शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास बुधवार दोपहर एक ई-रिक्शा चालक, सब्जी आढ़ती आस मोहम्मद उर्फ बबलू (48) को अचेत अवस्था में सड़क पर छोड़कर भाग गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:17 बजे बागपत गेट शिव मंदिर के पास एक ई-रिक्शा चालक एक व्यक्ति (आस मोहम्मद) को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि लगभग 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति को अचेत अवस्था में ई-रिक्शा से सड़क पर उतार कर चालक फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अज्ञात व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी आस मोहम्मद के रूप में हुई।
आस मोहम्मद के बेटे फरहान और फैजान ने बताया कि उनके पिता टीपी नगर मंडी में सब्जी आढ़त का काम करते थे। बुधवार दोपहर वह अपनी छोटी बहन आसमा को स्कूल से लेकर आए थे। इसके बाद वह नहाकर घर से निकल गए। एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश या झगड़े की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
सीओ का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है और उससे पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।