बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Theft of 3 temples revealed: A debt-ridden youth carried out the crime with his friends, goods worth Rs 16.60

3 मंदिरों की चोरी का खुलासा: कर्ज में डूबे युवक ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम, 16.60 लाख का माल बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 01:49 PM IST
Theft of 3 temples revealed: A debt-ridden youth carried out the crime with his friends, goods worth Rs 16.60
जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले के तीन मंदिरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटियां, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए हैं।

जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, देवी प्रतिमाओं के मुकुट, दानपेटियां, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कटर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 1 और 2 अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ क्षेत्र के चंडी दाई मंदिर और जगमहंत स्थित बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। चंडी दाई मंदिर से नौ देवी प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दानपेटी चोरी कर ली गई थी, जबकि अन्य दोनों मंदिरों से चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान पार कर दिए गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर चार युवकों की गतिविधियां सामने आईं, जो अलग-अलग स्थानों पर एक जैसे कपड़ों से चेहरा ढककर आते-जाते दिखाई दिए। साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पामगढ़ थाना क्षेत्र के घुटिया गांव में एक मकान के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, दानपेटियां, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कटर और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए बड़ा कर्ज लिया था। करीब 20 लाख रुपये के कर्ज के दबाव में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिरों में चोरी की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल (23), प्रभात पटेल (18) और परमानंद पटेल (25), सभी निवासी ग्राम घुटिया शामिल हैं। इसके अलावा मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CG News: बिलासपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

05 Aug 2026

सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना

05 Aug 2026

सीतापुर: प्रेम प्रसंग में हुई अधेड़ की हत्या, शादी से चल रहा था नाराज

05 Aug 2026

शामली: कोई देश की खुशहाली तो कोई माता-पिता की सलामती के लिए ला रहा कांवड़

05 Aug 2026
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शाकाहार का संदेश लेकर मिनी बाइक पर कांवड़ यात्रा पर निकली 12 साल की दीक्षा

05 Aug 2026

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

04 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: खड़ी कांवड़ लेकर निकले मुरैना के कांवड़िये

04 Aug 2026

Meerut: मेरठ और मुरादाबाद की टीमों के हुआ बास्केटबॉल मैच

04 Aug 2026

Meerut: केसरिया होने लगा हाईवे, डीजे कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

04 Aug 2026

Meerut: रावण के भेष में जल ला रहे दिल्ली के मूलचंद त्यागी

04 Aug 2026

Meerut: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती मनाई

04 Aug 2026

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

04 Aug 2026

चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट पानी बहने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग बंद

04 Aug 2026

कानपुर: तीज उत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमीं महिलाएं

04 Aug 2026

कानपुर: चावल में रंग मिलाकर तैयार की हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक सीज

04 Aug 2026

अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन

04 Aug 2026

फरीदाबाद कबड्डी में 24 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कैंप में बनाई जगह

04 Aug 2026

बच्चों का वजन, बीमारी और गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया की डोज दी जाती

04 Aug 2026

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ऑटो नहर में गिरा, पांच लोग बाल-बाल बचे

04 Aug 2026

VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे

04 Aug 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

04 Aug 2026

सादाबाद के पोदा गांव में परिक्रमा मार्ग बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

04 Aug 2026

सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली भगवान महाकाल महादेव की पालकी शोभा यात्रा

04 Aug 2026

दिलशाद कॉलोनी में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की शुरुआत: बारिश के पानी का होगा संचय, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा

04 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में छात्रों ने खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना

04 Aug 2026

Yamunotri Highway: सिलाई बैंड के पास चट्टानी पत्थरों की चपेट में आने से बचे दो कांवड़िए, बाइक छोड़कर भागे

04 Aug 2026

Video: हल्द्वानी लाटूरिया बाबा में केसरवानी समाज की। और से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु

04 Aug 2026

Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed