फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to open the MIS portal and grant pending recognition

Hisar News: एमआईएस पोर्टल खोलने और लंबित मान्यता देने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to open the MIS portal and grant pending recognition
नारनौंद के गांव डाटा में बैठक करते हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्य। स्रोत : संगठन - फोटो : नारनौंद के गांव डाटा में बैठक करते हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्य। स्रोत : संगठन
नारनौंद। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ हांसी की बैठक बुधवार को डाटा स्थित एक निजी स्कूल में हुई। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एमआईएस पोर्टल जल्द खोलने और वर्ष 2007 से पहले से संचालित अस्थायी विद्यालयों सहित मौजूदा सूची में शामिल विद्यालयों को एकमुश्त स्थायी मान्यता देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता तेलू राम रामायण वाला ने की। उन्होंने कहा कि एमआईएस पोर्टल लंबे समय से बंद होने के कारण हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका है। पोर्टल बंद होने से विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में विद्यालयों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से पोर्टल जल्द खोलने की मांग की ताकि विद्यार्थियों से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से पहले से संचालित अस्थायी विद्यालयों और मौजूदा सूची में शामिल विद्यालयों को एकमुश्त स्थायी मान्यता दी जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि कई निजी विद्यालय वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। इसके बावजूद मान्यता संबंधी मामले लंबित रहने से संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप पूनिया और कुलदीप यादव ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर ठोस निर्णय लेने की मांग की।

संघ के जिला प्रधान प्रदीप पूनिया, ग्रामीण प्रधान कुलदीप यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, जगदीश डाटा, सुनील बेरवाल, सुनील यादव, जोगेंद्र गुराना, नवदीप बेरवाल, विकास मसूदपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed