फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ultrasound services at the Civil Hospital stopped following the appointment of the CMO

Hisar News: सीएमओ की नियुक्ति के बाद नागरिक अस्पताल में बंद हुआ अल्ट्रासाउंड

Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound services at the Civil Hospital stopped following the appointment of the CMO
हांसी नागरकि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगा ताला। संवाद
हांसी। नागरिक अस्पताल में नौ दिन पहले सीएमओ की नियुक्ति के बाद अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बंद हो गई है। पहले हर मंगलवार हिसार से रेडियोलॉजिस्ट आकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते थे। अब रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी हटने से गर्भवती महिलाओं को जेएसएसके (जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम) के तहत अनुबंधित निजी केंद्रों में भेजा जा रहा है जबकि अन्य मरीजों को हिसार रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को परेशानी के साथ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले हर मंगलवार हिसार से रेडियोलॉजिस्ट आते थे। इस दौरान खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। अधिकारियों के अनुसार, पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के तहत एक जिले में पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट दूसरे जिले में जाकर अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता। हांसी के अलग जिला बनने और सीएमओ की नियुक्ति के बाद हिसार से आने वाले रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी हटा दी गई। अब अस्पताल में नियमानुसार नई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

निजी केंद्रों या हिसार जाने को मजबूर मरीज
अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद होने से गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों में जांच करवानी पड़ रही है। वहीं अन्य मरीजों को हिसार भेजा जा रहा है। कई मरीज मजबूरी में निजी केंद्रों का रुख कर रहे हैं और शुल्क देकर जांच करवानी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर चिकित्सकों की ओर से तत्काल अल्ट्रासाउंड की सलाह दिए जाने पर हिसार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने का मुद्दा बीते दिनों राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीरा के सामने भी एक मरीज ने उठाया था। मरीज ने अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं होने से होने वाली परेशानी बताई थी। इसके बावजूद अभी तक व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।
नई नियुक्ति के साथ फिर शुरू होगी सुविधा
अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच दोबारा शुरू करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन का नए सिरे से पंजीकरण कराया जाएगा। नियुक्ति और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लग सकता है। तब तक मरीजों को निजी केंद्रों या हिसार पर निर्भर रहना पड़ेगा।

::::::::::::::
पीएनडीटी एक्ट के तहत एक जिले का रेडियोलॉजिस्ट दूसरे जिले में अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता है। हिसार के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी हट गई है। नई नियुक्ति के साथ ही अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होगी। गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करवाए जा रहे हैं।
- डॉ. राजीव डाबला, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed