फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Imbued with the spirit of patriotism... a procession taken out with a 500-foot-long Tricolour.

Hisar News: देशभक्ति का चढ़ा रंग.... पांच सौ फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Imbued with the spirit of patriotism... a procession taken out with a 500-foot-long Tricolour.
हांसी तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन
हांसी। देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम राजेश खोथ की अगुवाई में लघु सचिवालय परिसर से अंबेडकर चौक तक निकली यात्रा में विभिन्न स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

यात्रा में विद्यार्थियों ने करीब 500 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही और पूरे वातावरण में देशभक्ति का रंग दिखाई दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed