फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strategy devised for highway blockade; cooperation sought from Khaps and organizations

Hisar News: हाईवे जाम के लिए बनाई रणनीति, खापों और संगठनों से मांगा सहयोग

Wed, 12 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Strategy devised for highway blockade; cooperation sought from Khaps and organizations
हिसार लघु सचिवालय के बाहर जीवन हत्याकांड को लेकर महापंचायत में पहुंची महिलाएं। संवाद
हिसार। सूर्य नगर डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर बुधवार को आयोजित महापंचायत में हाईवे जाम को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान धरना कमेटी के सदस्यों ने सभी खापों, संगठनों, किसानों की टोल कमेटियों और राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। कमेटी सदस्यों ने लोगों से टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंचकर जीवन को न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ देने की अपील की।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने कहा कि हिसार में 10-11 खापें हैं। सभी से अपील है कि हिसार के पांचों टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में पहुंचें। यह जाम सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। इस दौरान किसी को भी टोल से गुजरने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो 15 अगस्त को मुख्यमंत्री को हांसी में झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा। अगर वह किसी अन्य जिले में झंडा फहराने जाते हैं तो वहां पहुंचकर उनका विरोध किया जाएगा। इस पर एक व्यक्ति ने पूछा कि हांसी कब और कितने बजे पहुंचना है। इस पर वक्ता ने कहा कि अब यह भी आपको बताना पड़ेगा। वैसे मुख्यमंत्री के झंडा फहराने का समय सुबह 10 बजे ही रहता है। वक्ता ने कहा कि लोग हांसी से लगते गांवों में रुक जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ता बोले- आरोपी की चिता भी जीवन की चिता के साथ जले
महापंचायत में पहुंचे लोगों में हत्याकांड को लेकर काफी रोष दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि जीवन के परिजनों को असली न्याय तभी मिलेगा, जब जीवन की चिता के बराबर में आरोपी की चिता भी जले। इस दौरान सभी वक्ताओं ने खाप पंचायतों से सख्त फैसला लेने की मांग की।
महम के पूर्व विधायक बोले- हांसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ही किया जाए अंतिम संस्कार
महापंचायत में पहुंचे महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सरकार इस मामले में तब तक कार्रवाई नहीं करेगी, जब तक कोई सख्त फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हांसी में तिरंगा फहराएंगे। वहां पहुंचकर जीवन के शव का अंतिम संस्कार किया जाए। महापंचायत में शामिल काफी लोगों ने बलराज कुंडू की इस बात का समर्थन किया।
4 लोग और किए चिह्नित : डीएसपी
इसी दौरान डीएसपी कमलजीत महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की 10 टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुई हैं। इनमें चार टीमें हरियाणा, चार उत्तर प्रदेश, एक बिहार और एक राजस्थान में हैं। पुलिस ने चार लोगों को चिह्नित किया है, जिनके बारे में पहले पता नहीं था। अब उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। डीजीपी बिहार और डीजीपी उत्तर प्रदेश कार्यालय से पुलिस का सीधा संपर्क है। वहां से काफी मदद मिल रही है। डीएसपी की बात सुनकर खाप पंचायतों के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया
एक बजे महापंचायत में वक्ताओं ने अल्टीमेटम दिया कि अगर दो बजे तक पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो वे कोई बड़ा फैसला लेंगे। इसी बीच पौने दो बजे एसपी की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया। इस पर करीब 9-10 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलने गया। करीब 15 मिनट बाद प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय से लौटा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वे एसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इसके बाद धरना कमेटी के सदस्यों को फैसला लेने के लिए भेज दिया गया। करीब 50 मिनट बाद कमेटी सदस्य लौटे और फैसले की जानकारी दी।

महापंचायत में ये हुए शामिल
आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान सहित विभिन्न खापों के प्रतिनिधि, किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed