{"_id":"6a7cb93e1eefc13c2e0f7b59","slug":"police-bus-crashes-into-electric-pole-five-motorcycles-and-two-pushcarts-damaged-hisar-news-c-21-hsr1020-930127-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली के खंभे से टकराई पुलिस की बस, पांच बाइक और दो रेहड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली के खंभे से टकराई पुलिस की बस, पांच बाइक और दो रेहड़ियां क्षतिग्रस्त
Wed, 12 Aug 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद के खांडा मोड़ पर टूटकर गिरे खंभे से दबकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद (हांसी)। जींद से हांसी जा रही हरियाणा पुलिस की बस बुधवार सुबह करीब 10 बजे खांडा मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूट गया। इसके बाद बस आगे ले जाते समय चालक का संतुलन बिगड़ने से वहां खड़ी करीब पांच बाइक और सड़क किनारे खड़ी दो रेहड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
बस हांसी जिला पुलिस की गताई गई है। चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के समय चेक पोस्ट पर हांसी जाने के लिए काफी सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।